फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Reward crook arrested in encounter

Mirzapur News: मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Reward crook arrested in encounter
मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने शनिवार को सुबह कछवां घाट रोड के पास से मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पशु तस्करी करने के आरोप में फरार चल रहे लालजी यादव पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में कछवां पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। इस बीच शनिवार को सुबह कछवां थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी आरोपी लालजी यादव कछवां घाट रोड के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर जान मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस टीम ने आवश्यक बल का प्रयोग कर आरोपी लालजी यादव निवासी कछवां बाजार (कछवांडीह) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपी पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed