फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Revised file of Anupriya Patel's statement

Mirzapur News: अनुप्रिया पटेल के कथन की संशोधित फाइल

Sat, 02 Mar 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Revised file of Anupriya Patel's statement
मिर्जापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जितना मांगा था। उससे अधिक मिला है। बताया कि 1976 में गंगा नदी पर शास्त्री पुल बना है। जो बार-बार क्षतिग्रस्त रहता है। भारी वाहन को कई किमी का सफर तय करना पड़ता है। गंगा नदी पर नये पुल की मांग काफी समय से थी। जिसे पूरा किया गया है। छह लेन का पुल और बाईपास की सौगात मिली है। इसके बनने से दर्शनार्थी से लेकर व्यापारी तक की समस्या का समाधान हो जाएगा। यही नहीं छह लेन का जो पुल बनेगा, यह तीन-तीन लेन का समानांतर पुल बनेगा। इस कारण एक एक लेन का पुल खराब होने पर मरम्मत का कार्य होगा तो भी समस्या नहीं होगी। दूसरे लेन से आवागमन चालू रहेगा। कहाकि मोदी सरकर में नितिन गडकरी को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरी रखकर कार्य करते है। इनके द्वारा से कोई खाली हाथ नहीं लौटा। जिले को बहुत बड़ी सौगात देने जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 का विकसित भारत गढ़ने में आगे बढ़ रहे है। इसकी आधारभूत संरचना कनेक्टिविटी है। इसके बिना विकसित भारत साकार नहीं हो सकता। 2014 में देश में हाईवे निर्माण की गति दो किमी प्रतिदिन थी। अब 2024 में 60 किमी प्रति दिन से अधिक है। हाईवे, सड़क, टनल आदि का जो निर्माण हुआ वो यूपी के सूदूर पूर्वांचल के मिर्जापुर तक पहुंचा है। नितिन गडकरी नवाचार में रुचि रखते है। ग्रीन फ्यूल, बायो फ्यूल टेक्नोलाजी जो अन्य देश भी उपयोग नहीं होता उसे नितिन गडकरी का मंत्रालय कर रहा है। योगी सरकार में सड़क निर्माण में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2014 में हाईवे सात हजार 986 किमी थी जो 10 वर्ष बाद 2024 में 13 हजार किमी पहुंच गई है। जिले की हलिया, लालगंज की सड़कें खराब थी जो साढ़े तीन हजार करोड़ की लागत से हाईवे बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed