फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Retired lekjpal dies in accident mirzapur

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार सेवानिवृत्त लेखपाल की मौत

Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Retired lekjpal dies in accident mirzapur
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया फायर बिग्रेड कार्यालय के पास गुरुवार की शाम को सामने से आ रही
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत्त लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा खम्हारी गांव निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद मौर्या चुनार तहसील में लेखपाल थे। वह जनवरी माह में सेवानिवृत्त हुए थे। राजेंद्र प्रसाद को तीन पुत्र है। सबसे बड़ा पुत्र राजेश्वर प्रयागराज रहता है। उनका सबसे छोटा पुत्र कामेश्वर स्वास्थ्य विभाग में एलटी है। राजेंद्र प्रसाद अपने पुत्र कामेश्वर से मिलने आए थे। उससे मिलकर वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे। वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया फायर बिग्रेड कार्यालय के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र प्रसाद मौर्या हेलमेट लगाए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आनन-फानन में उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर उनके लेखपाल साथी और परिवार के लोग मंडलीय अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed