फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Retired army man dies while out for a walk

Mirzapur News: टहलने निकले सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की मौत

Mon, 04 Nov 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Retired army man dies while out for a walk
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के गोरथरा गांव के कठेरवा पुरवा में रविवार की सुबह टहलने निकले सेवानिवृत्त आर्मी के जवान की मौत हो गई। उनका शव पंचायत भवन के सामने नहर के उस पार मिला। परिजनों ने ह्रदय घात से मौत होने की बात बताते हुये पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम की मांग की।
विज्ञापन

गोरथरा गांव के कठेरवा पुरवा गांव निवासी उदय नारायण सिंह ने थाने पर प्रार्थना देकर बताया कि उनके भाई माता प्रसाद सिंह जो सेना से सेवानिवृत्त जवान थे। बीपी व सुगर के मरीज थे। प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह टहलने के लिये निकले थे, लेकिन लौट कर घर नहीं आये। जिसके बाद परिजन उनको खोजने के लिये निकले।
विज्ञापन

वह गांव के बाहर ही पंचायत भवन के समाने नहर के उस पार लेटे मिले। जहां परिजनों ने उनको मृत पाया। बताया कि उनकी मौत हृदय घात से हो गई है। परिजन की सूचना पर उप निरीक्षक राम लाल मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि परिजनों ने हृदयघात से मौत की बात बताकर पोस्टमार्टम कराने के लिये प्रार्थना पत्र दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed