{"_id":"6841e60b65949e48740aafd7","slug":"responsibility-handed-over-to-fourth-company-in-six-months-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-134810-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छह महीने में चौथी कंपनी को सौंपी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छह महीने में चौथी कंपनी को सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन
लालगंज। अतरैला स्थित शिवगुलाम टोल प्लाजा पर टोल वसूली के लिए एक बार फिर नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गया है। छह महीने पहले हुए में 120 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद यह चौथी कंपनी है, जिसे वसूली की जिम्मेदारी दी गई है। बृहस्पतिवार को सुबह जगर सिंह कांट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, जम्मू ने वसूली की कमान संभाल ली है।
21 जनवरी को एसटीएफ की लखनऊ की टीम ने अतरैला टोल प्लाजा पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में 120 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था। जांच में पता चला था सॉफ्टवेयर के जरिये टोल वसूली की वास्तविक राशि छिपाई जा रही थी। फास्ट टैग न होने या कम बैलेंस वाले वाहनों से दोगुना टोल तो वसूला टैक्स जा रहा था लेकिन यह रकम एनएचएआई के खाते में जमा न जाकर निजी खातों में भेजी जा रही थी।
मामले में लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसआईटी मामले की जाच कर रही है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके बाद टोल वसूलने वाली शिवा बिल्डटेक को ब्लैक लिस्ट कर मंदीपा कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कुछ समय बाद इसको भी हटाकर आरके जैन इंफ्रा को वसूली का काम सौंपा गया था। जगर सिंह कांट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, जम्मू को इसका जिम्मा सौंपा गया है। कंपनी के प्रतिनिधि विक्की चौधरी और सुकेश सिंह ने बताया कि टोल टैक्स वसूली का काम प्रबंधक पंकज दुबे की देखरेख में शुरू कर दिया गया है।