{"_id":"59a7071a4f1c1be8278b48eb","slug":"resolation-of-ganga-nirmilization-by-arti","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती कर गंगा निर्मलीकरण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरती कर गंगा निर्मलीकरण का लिया संकल्प
mirzapur news
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
गंगा आरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निकाली गई नमामि गंगे जागृति यात्रा बुधवार को जिले की सीमा में पहुंची। यहां यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। जिले में प्रवेश करने के बाद विभिन्न रास्तों से होते हुए यात्रा गंगा तट पर बरिया घाट पहुंची जहां गंगा आरती की गई।
नमामि गंगे जागृति यात्रा बुधवार की शाम को अपने निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे की देरी से शाम छह बजे कोन ब्लॉक के हनुमान नगर तिराहा पर पहुंची। यहां बैँडबाजा की धुन पर जिले के अफसरों ने यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। हनुमान तिराहा पर दोपहर से ही काफी संख्या में आसपास लोग भी यात्रा का स्वागत कर यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। यात्रा में शामिल होमगार्ड्स के डीआईजी डीपी श्रीवास्तव, कमांडेट मारकंडे सिंह ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों को गंगा को निर्मल बहने देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने गंगा को साफ रखने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। कई रास्तों से होते हुए रात लगभग आठ बजे नमामि गंगे जागृति यात्रा नगर के गंगा तट बरिया घाट पहुंची जहां तीन पुरोहितों द्वारा गंगा जी की भव्य आरती की गई। यहां लोगों ने गंगा की सफाई का संकल्प लिया। बरिया घाट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, गंगा मैया की जय के उद्घघोष से यात्रा का स्वागत किया। यात्रा यहां से वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर होते हुए बलिया तक जाएगी। 31 अगस्त को नगर के केबी कॉलेज में नोएडा के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह गंगा को निर्मल बहने देने पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करेंगे। जिले में पहुंचने पर नमामि गंगे जागृति यात्रा का स्वागत करने वालों में अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी, होमगार्ड कमांडेंट बृजेश मिश्र, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, आनंद तिवारी, विजय प्रताप, बासु तिवारी,ब्रजभूषण सिंह, कौशल श्रीवास्त्तव, राजू पांडेय कई ग्राम प्रधान और होमगार्ड्स के जवान शामिल रहे।