फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Representatives of 25 bodies inspected the sewage and sludge treatment plant

Mirzapur News: 25 निकायों के प्रतिनिधियों ने किया मल एवं गाद शोधन संयंत्र का निरीक्षण

Fri, 06 Oct 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Representatives of 25 bodies inspected the sewage and sludge treatment plant
चुनार। अमृत योजना एवं सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की तरफ से आए प्रदेश के 25 नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में नमामि गंगे के तहत बनाए गए मल एवं गाद शोधन प्लांट का भ्रमण किया। प्रतिनिधियों से सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट के कार्यक्रम अधिकारी मनीष मिश्रा ने प्लांट के संबंध में जरूरी जानकारी व तकनीकी साझा की।
विज्ञापन

सीनियर कार्यक्रम प्रबंधक सुब्रत चक्रवर्ती ने प्लांट के अन्य पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए आगंतुकों को उनके निकाय में मल एवं गाद प्रबंधन के लिए अन्य जानकारी दी। इस एक्सपोजर विजिट में संबंधित संस्था के उप कार्यक्रम प्रबंधक हरि प्रकाश हैहयवंशी, कार्यक्रम अधिकारी हर्ष यादव एवं सारिम अंसारी मौजूद रहे। चुनार नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजपति बैस ने चुनार में मल एवं गाद प्रबंधन में आने वाले कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी। साथ ही मल एवं गाद प्रबंधन प्लांट को सुचारु रूप से चलाने के लिए अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान सफाई निरीक्षक लालमणि यादव, अवर अभियंता सौरभ प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed