फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Report to the control room on the sudden death of the bird

पक्षी की अचानक मृत्यु पर कंट्रोल रूम में सूचना दें

Fri, 15 Jan 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Report to the control room on the sudden death of the bird
मिर्जापुर। बर्डफ्लू से निपटने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने टास्कफोर्स के साथ बैठक कर सतर्क रहने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कहीं भी पक्षियों की अचानक मौत देखने को मिले तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि वे मुर्गी पालकों को फार्मों पर सफाई रखने का निर्देश दें। मुर्गी पालक स्वयं भी हाथ-पैर तथा अपने वस्त्रों को साफ-सुथरा रखें। जनपद की सीमा के बाहर से लाये हुये पोल्ट्री फीड्स, अंडे आदि का प्रयोग न करें। टास्कफोर्स के सभी सदस्यों से कहा कि किसी भी भ्रामकय दुष्प्रचार से बचें।बडी संख्या में पक्षियों के मरने पर कंट्रोल रूम को सूचना अवश्य दें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि बर्डफ्लू, पक्षियों से मनुष्यों में फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। उन्होंने वन क्षेत्र तथा गंगा, अदवा बॉंध , सिरसी बंधा, टांडाफाल, कुशियरा फाल आदि तालाबों एवं जल प्रतापों पर वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा लगातार सजगता बरतने के निर्देश दिये। इन रोग में कुक्कुटों में कलंगी नीली, आंख से लगातार स्राव एवं दोनों पैरों में रक्त स्राव के लक्षण बताए। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि मुर्गी पालकों तथा सभी व्यक्तियों का सामाजिक दायित्व है कि कहीं भी अचानक पक्षियों को मरते देखें तो जनपद स्तरीय कांट्रोल रूम नंबर 9198596686 पर फोन कर सूचना दें। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed