फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Repair faulty transformers and dilapidated wires in time

खराब ट्रांसफार्मरों व जर्जर तारों की समय से करें मरम्मत

Fri, 08 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Repair faulty transformers and dilapidated wires in time
मिर्जापुर। प्रदेश के नगर विकास, समग्र विकास, नगरीय कार्य निष्पादन निष्पत्ति एवं ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को सपरिवार मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन किया। साथ ही अष्टभुजा देवी एवं मां काली खोह में त्रिकोण दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

दर्शन पूजन के बाद उन्होंने नगर विकास एवं बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अष्टभुजा निरीक्षण गृह में बैठक कर नगर की सफाई व्यवस्था एवं बिजली आपूर्ति व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को विन्ध्याचल देवी धाम सहित नगर में प्रतिदिन बेहतर सफाई व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति न होने की शिकायत मिलने पर खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत एवं जर्जर तारों को बदलने के लिए कहा। समय से मरम्मत कर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के निर्देश दिए। किसानों को नलकूप के लिए प्राथमिकता के आधार पर से कनेक्शन दिया जाए। कहा कि निचले स्तर पर सुधार लाते हुए फीडरो पर लाइन लास को भी समाप्त किया जाय। इस अवसर पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदेश के नगर विकास, समग्र विकास, नगरीय कार्य निष्पादन निस्पत्ति एवं ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को लखनऊ रवाना होने के पूर्व अष्टभुजा निरीक्षण गृह में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों को बुलाकर उनके कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही उनके साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed