फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Remember the bravery of the jawans

याद किया गया शहीद जवानों का शौर्य

Thu, 22 Oct 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 22 Oct 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Remember the bravery of the jawans
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में बुधवार को सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूती देने वाले दस जवानों को श्रद्धांजलि  अर्पित की गई।
विज्ञापन


इस दौरान डीआईजी शिवसागर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पिछले एक वर्ष में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नाम बताते हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के जनहीन क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवान  अपनी नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान कब्जे की नियत से चीनी सैनिकों ने अचानक उनके ऊपर धोखे से हमला बोल दिया था। परंतु प्राण देकर भी मातृभूमि की रक्षा करने की भारतीय परंपरा को बरकरार रखते हुए साधारण शस्त्रों के सहारे ही ये जवान  स्वचालित राइफलों व मोटारों से लैस चीनियों से िभड़ गए और अपने सीमा की रक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस घटना में दस जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने बताया कि इस घटना में शहीद हुए पुलिस कर्मिर्यो की याद में प्रति वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि एक सितंबर 2014 से 31अगस्त  2015 तक की अवधि में संपूर्ण  भारत में 434 पुलिसजनों द्वारा  कर्तव्य की वेदी पर अपनी जीवन की आहुतियंा दी गई है। जिनमें उत्तर प्रदेश के 108 उपाधीक्षक से लेकर आरक्षी तक शामिल है।


इस अवसर पर सेनानायक 39 वीं वाहिनी पीएसी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, आपरेशन अरविंद मिश्रा, सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव, सदर रामनाथ वर्मा, सीएफओ, पतिसार निरीक्षक, पीआरओ एनएन सिंह, कटरा कोतवाल डीपी शुक्ला, देहात कोतवाल शफीक अहमद, शहर सुरेंद्र तिवारी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed