फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Relief amount of 22 lakhs given to the families of employees who died in Corona

कोरोना में मृत कर्मचारियों के परिजनों को दी 22 लाख की राहत राशि

Fri, 13 Aug 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Relief amount of 22 lakhs given to the families of employees who died in Corona
लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के कार्यालय में बृहस्पतिवार को नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कोरोना महामारी के दौरान मृत कर्मचारियों के आश्रितों को राहत राशि का चेक प्रदान किया। पांच कर्मचारियों के आश्रितों को लगभग 22 लाख रुपये का भुगतान किया गया। साथ ही मृत कर्मचारियों के आश्रितों की नगर पालिका में नियुक्ति भी की गई।
विज्ञापन

नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बृहस्पतिवार की सुबह लालडिग्गी स्थित प्रधान कार्यालय पर पालिका के अधिकारियों की उपस्थिति में कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों की हुई मृत्यु के अधिकृत वारिसों को राहत राशि का चेक सौंपा। शासन के आदेश के अनुसार प्रदेश में महामारी से हुई मौतों का आंकड़ा मांगा गया था। कर्मचारियों के मौत के बाद उनके देयकों और आश्रितों की नियुक्ति का भी आदेश भी जारी किया था। नगर पालिका के सात कर्मचारियों की मृत्यु इस महामारी के दौरान हुई थी। जिसमे दिनेश, हसन, जाबिर, राजेन्द्र, राजकुमार, रामसूरत, प्रभुनाथ शामिल थे। नपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर शहर को स्वच्छ रखते हुये महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने कर्मचारियों के देयकों का भुगतान कर दिया गया है। इनमें पांच कर्मचारियों का लगभग 22 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। जबकि दो कर्मचारियों में एक ने बैंक से पहले ही लोन ले रखा है ।जबकि दूसरे कर्मचारी का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। जैसे मामले का निपटारा हो जायेगा। इन कर्मचारियों के देयकों का भी भुगतान कर दिया जायेगा। नपाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों के मौत के बाद मृतक आश्रितों की नियुक्ति भी कर दी गयी है। ऐसे चार कर्मचारियों के मृतक आश्रितों की पालिका में नियुक्ति की गयी है। शेष बचे हुए मृतक आश्रितों में एक नाबालिग है, दूसरा मृतक आश्रित का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। नपाध्यक्ष ने इसके अतिरिक्त हर माह पालिका से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का लगभग 10-12 लाख का भुगतान किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश, लेखाकर विश्वास चंद सिन्हा, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ, जलकल अभियंता सुधीर वर्मा, आशीष सुदर्शन, लेखा लिपिक अवधेश कुमार यादव सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed