फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   registrar kanungo on basic salary in misappropriation of land

जमीन की हेराफेरी में मूल वेतन पर हुए रजिस्ट्रार कानूनगो

Sat, 14 May 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
registrar kanungo on basic salary in misappropriation of land
मड़िहान तहसील क्षेत्र में पट्टे की जमीन को बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के ही भूमिधरी कर दिया गया। जब यह मामला प्रकाश में आया तो उसे तो निरस्त किया ही गया। आरोप सिद्ध होने पर एसडीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और उनको मूल वेतन पर कर दिया।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के बिशुनपुर गांव स्थित सड़क किनारे कीमती जमीन का है। तहसील रिकार्ड में विशुनपुर गांव निवासी कल्लू सिंह पुत्र सहतु सिंह व विमला देवी पत्नी पारसनाथ के नाम गांवसभा की भूमि पर दस बीघा का पट्टा दर्ज हो गया है। जब कि तहसील की पट्टा पत्रावली रिकार्ड में कुछ भी नहीं मिला। सड़क किनारे कीमती जमीन की बाजारू कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है। आरोप हैं कि रजिस्ट्रार कानूनगों ने दलालों की सांठगांठ से जमीन की नवैयत बदल दिया। मामला प्रकाश में आते ही तत्काल कंम्प्यूटर में आदेश को निरस्त भी कर दिया गया। सम्बंधित आरके शिवकुमार चौबे व कंप्यूटर ऑपरेटर साहिल श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण मांगा गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिवकुमार चौबे को एसडीएम ने मूलवेतन पर कर दिया। इस संबंध में उपजिला मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार नूपुर सिंह की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि जिम्मेदार पद पर रहते हुए कंप्यूटर में हेराफेरी की गई है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। खतौनी में आदेश व निरस्त दोनों दर्ज होने से मामला संगीन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed