फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Regional Marketing Officer of Rajgarh suspended

Mirzapur News: राजगढ़ के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी निलंबित

Thu, 01 Jan 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Regional Marketing Officer of Rajgarh suspended
मिर्जापुर। राजगढ़ प्रथम ए व बी क्रय केंद्र के प्रभारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश कुमार को बुधवार को खाद्य व रसद विभाग की आयुक्त अनामिका सिंह ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनको वाराणसी संभाग से संबद्ध किया गया है। साथ ही संभागीय नियंत्रक वाराणसी को जांच अधिकारी भी बनाया गया है। बताया गया कि धान खरीद में अनियमितता व बिचौलिए से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद जांच के बात ये कार्रवाई की गई। खाद्य आयुक्त के जारी पत्र के अनुसार वायरल ऑडियो में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी किसी चांद बाबू से धान की खरीद के संबंध में वार्ता कर रहे थे। इसके बाद तीन सदस्यीय एक जांच समिति बनाई गई। इसमें जिला पूर्ति अधिकारी मिर्जापुर, सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता तथा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अजय कुमार यादव शामिल थे। ऑडियो की जांच कर उसे सुना गया। इसमें यह निष्कर्ष निकाला गया कि चांद बाबू न तो कोई किसान हैं और न ही खरीद से संबंधित कोई कर्मचारी। वे एक बिचौलिए हैं। इसके बाद राजेश कुमार का भी बयान दर्ज किया गया। इसके बाद खाद्य व रसद आयुक्त अनामिका सिंह ने उनको निलंबित करते हुए संभागीय खाद्य नियंत्रक वाराणसी से संबद्ध कर दिया। कहा गया कि दुरभिसंधि करके स्वहित में लेनदेन कर विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी उनके पास आदेश नहीं है लेकिन सूचना मिली है कि निलंबन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed