फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   refused to go to the wedding procession young cut the vein

बारात में जाने से मना किया तो चाचा ने काट ली नस

Mon, 01 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
refused to go to the wedding procession young cut the vein
अहरौरा। कोरोना संक्रमण के चलते सीमित लोगों को वैवाहिक कार्यक्रम में लेकर जाने का दबाव बनाना परिजनों को महंगा पड़ गया। नाराज दूल्हे के चाचा ने आक्रोश मे अपनी नस काट ली। तनाव को लेकर परेशान दूल्हे ने बारात ले जाने से ही इंकार कर दिया। इससे वैवाहिक कार्यक्रम ही रद्द होने की स्थिति बन गई। मामला अहरौरा थाना क्षेत्र के डीह मुहल्ले का है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम अहरौरा के डीह मोहल्ले से दूल्हे समेत सज धज कर बारात शादी के लिए चंदौली जाने को तैयार हुई। दूल्हा सहित कुल 15 बारातियो को लेकर जाना तय रहा। सामाजिक दूरी के चलते सीमित लोगों को लेकर जाने की योजना बनी। जैैैसे ही बारात निकलनेे को हुुुई कि तभी परिजनों ने चाचा को बारात में ले जाने से मना कर दिया। जिससे नाराज चाचा ने घर में जाकर चाकू से अपने हाथ की नसें कई जगह से काट लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दूल्हे ने बारात में जाने से ही इंकार कर दिया। काफी मान मनोबल के बाद किसी तरह पुन: बारात ले जाने की तैयारी हुई। चाचा को निजी चिकित्सालय ले जाकर इलाज कराया गया।उनको समझाकर उनको घर में ही छोड़ दिया गया। बारात निकल गई । पुलिस को घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed