फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ratan Chairperson, Vrinda Raj Secretary elected

रतन अध्यक्ष, वंशराज सचिव चुने गए

Tue, 19 Dec 2017 11:53 PM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Tue, 19 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ratan Chairperson, Vrinda Raj Secretary elected
पदा‌ध‌िकारी

विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन संघ 2018 के लिए मंगलवार को अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए कराए गए मतदान के बाद रतन कुमार मिश्रा अध्यक्ष, सचिव वंशराज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह, उपसचिव सामान्य पद के लिए वैष्णों कुमार गुप्ता विजयी घोषित किए गए। प्रत्याशियों की जीत खबर लगते ही समर्थकों ने उनको माला फूल पहना कर गाजे बाजे के साथ पटाखे फोड़ते हुए जीत का जश्न मनाया।
मतदान के दौरान 2175 मतों में से 1795 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें हुई कड़ी टक्कर में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे रतन कुमार मिश्रा को 954 वोट, हीरालाल पांडेय को 421, ओमकार नाथ दूबे को 240 तथा अनिल कुमार श्रीवास्तव को 170 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए कुल 1790 मत पड़े। जिसमें पांच वोट अवैध घोषित किए गए। इस तरह रतन कुमार ने अपने निकटम प्रतिद्घंद्वी हीरालाल पांडेय को 533 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र प्रताप सिंह को 984 मत मिले जबकि हरीश चंद्र तिवारी को 795 ही मत मिल पाए। इस तरह सत्येंद्र प्रताप सिंह हरीश चंद्र तिवारी को 189 मतों से हराते हुए विजयी घोषित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पड़े 1787 मतों में आठ मत अवैध घोषित किए गए। वहीं सचिव पद हेतु वंशराज यादव ने 606 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्घंद्वी शिव प्रसाद सिंह को 48 मतों से हराया। शिव प्रसाद सिंह को 558 मत ही मिल पाए। सचिव पद के लिए पड़े 1775 मतों में आठ मत अवैध घोषित किए गए। इसी प्रकार उपसचिव सामान्य पद के लिए वैष्णों कुमार गुप्ता ने अपने निकटम प्रतिद्घंद्वी अतुल कुमार त्रिपाठी को 164 मतों से शिकस्त दी। वैष्णों कुमार गुप्ता को 974 मत मिले जबकि अतुल को 810 वोट से ही संतोष करना पड़ा। पांच मतों को अवैध घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी कमलेश पाठक अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, सचिव हरिलाल बिंद, सहायक निर्वाचन अधिकारी खालिद नदीम रहमानी एवं महेंद्र कुमार मिश्रा तथा अन्य अधिक्ताओं संघ कर्मचारियों के सहयोग से पूर्ण किया गया।
विज्ञापन


नौ पदाधिकारी निर्विरोध विजयी घोषित किए गए
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन 2018 के चुनाव में संघ कार्यकारिणी के लिए नौ पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया। जिसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह राठौर, उपसचिव प्रकाशन बृजेश कुमार पाठक, उपसचिव प्रशासन विजय कुमार द्विवेदी, लेखानिरीक्षक जहीरूददीन, वाटिकाध्यक्ष रामचंद्र निषाद, चुनाव अधिकारी अशोक कुमार पांडेय, सदस्य कार्यकारिणी काशीनाथ सिंह, राजेश गुप्ता, इंद्र बहादुर बिंद, घनश्याम पांडेय, प्रेमभूषण तिवारी, राजीव पांडेय शामिल हैं। अन्य पांच रिक्त पदों पर कार्यकारिणी द्वारा अधिवक्ताओं को नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed