फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ram's army crossed the sea by establishing the Rameswaram Bridge, and the dialogue between Angada and Ravana captivated the audience.

Mirzapur News: रामेश्वरम सेतु की स्थापना कर राम की सेना ने किया समुद्र पार, अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां

Fri, 17 Oct 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ram's army crossed the sea by establishing the Rameswaram Bridge, and the dialogue between Angada and Ravana captivated the audience.
मिर्जापुर। पहाड़ी, छानबे व विंध्याचल क्षेत्र में बुधवार की देर रात आयोजित रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों से पंडाल पटा रहा। कहीं पर रामेश्वर सेतु की स्थापना करके राम की सेना समुद्र पार हुई तो कहीं पर राम वनगमन के दृश्य का मंचन किया गया। विंध्याचल के मोतीझील में लंका दहन की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

पड़री, पहाड़ी ब्लॉक के धर्मदेवा में बुधवार की देर रात रामेश्वरम की स्थापना, समुद्र से मार्ग की प्रार्थना और अंगद-रावण संवाद जैसे दृश्यों ने दर्शकों को भक्ति, वीरता और नीति के सागर में डुबो दिया। लीला का प्रारंभ व्यास हेमंत मिश्रा के भावपूर्ण पाठ तब रघुपति कपिपतिहि बोलावा से हुआ। उनकी वाणी में ऐसा प्रभाव था कि पूरा पंडाल ध्यानमग्न हो उठा। नालवादक विजय कुमार विश्वकर्मा की मधुर ताल ने वातावरण को जीवंत बना दिया। मंच पर जब भगवान श्रीराम ने समुद्र तट पर शिवलिंग की स्थापना कर प्रार्थना की। जिगना में शिवपुर गोनौरा में शिव महिमा रामलीला समिति की तरफ से वन गमन का मंचन किया गया। राम को वन जाने की खबर नगर में फैलती ही लोग कैकेई को दोषी ठहराते हुए राम के साथ चलने को तैयार हो गए। राजा दशरथ व कैकेई संवाद के साथ ही सीता व कौशल्या व राम संवाद को दर्शकों ने सराहना किया। राम को वन जाने की सूचना पर लक्ष्मण ने कहा कि मैं यहां नहीं रहूंगा मैं राम भैया के सेवा में ही रहूंगा तो राम ने मां से आज्ञा लेकर ही चलने को कहा। राम, लक्ष्मण व सीता को देख दशरथ ने कहा कि तीन क्यों जा रहे हैं मैंने तो वरदान में सिर्फ राम को वन दिया है। राम लक्ष्मण सीता को सुमंत के साथ वन जाते देख नगरवासी बाल सखा भी वन को चल देते हैं। विंध्याचल, मोती झील मार्ग पर स्थित भंडारा स्थल प्रांगण में श्री विंध्य प्राचीन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी व मंत्री भानु पाठक ने हनुमान जी की भव्य आरती व पूजन व फीता काटकर डिजिटल रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला मंचन के दौरान सुग्रीव के साथ राम की सेना समुद्र किनारे पहुंचती हैं और लंका पार करने के उपाय सोचने लगती है। उसी समय जामवंत ने हनुमान को शक्तियों का ध्यान दिलाया। हनुमान लंका में प्रवेश कर माता सीता का पता लगाने के साथ ही पकड़े जाने पर रावण दरबार में पूंछ में आग लगते ही हनुमान सोने की लंका को जलाकर भस्म कर दिया। इस दौरान संरक्षक प्रकाश चंद्र पांडेय, अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी, मंत्री आदर्श उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed