फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ramotsav and Chaiti Ceremony on 7th April

Mirzapur News: रामोत्सव और चैती समारोह सात अप्रैल को

Thu, 28 Mar 2024 03:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Ramotsav and Chaiti Ceremony on 7th April
मिर्जापुर। संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गोस्वामी के पक्का घाट स्थित निवास पर बुधवार को बैठक हुई। इसमें सात अप्रैल को रामोत्सव और चैती समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन पक्का घाट पर सात अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। शाम छह बजे से मध्य रात्रि तक कार्यक्रम चलेगा। बंगाल और झारखंड का छाऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र होगा, जो राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। संस्था के काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी को कार्यक्रम के आयोजन के लिए संयोजक तथा डॉ. संदीप श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। डॉ. गणेश अवस्थी ने बताया कि काशी एवं प्रयागराज से भी कलाकार बुलाए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि रामजन्म भूमि मुक्ति आंदोलन के अधिवक्ता पीएन मिश्रा होंगे। रामलला की मूर्ति के चित्रकार डॉ. सुनील विश्वकर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को भी आमंत्रित किया गया है। जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम के सकुशल आयोजन के लिए आयोजन समिति का भी गठन किया गया है। जिसमें लगभग 20 सदस्य होंगे। बैठक में शिवराम शर्मा, रमेश बाबू गुप्ता, शिवलाल गुप्ता, गिरजा शंकर सविता, कमल किशोर पांडेय, डॉ. अरविंद अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed