फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Raju Kannojia becomes BJP candidate

राजू कन्नौजिया बने भाजपा प्रत्याशी

Fri, 25 Jun 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Raju Kannojia becomes BJP candidate
भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राजू कन्नौजिया को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि प्रदेशमंत्री भाजपा और जिला प्रभारी अनामिका चौधरी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजू कन्नौजिया को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाता है। राजू कन्नौजिया विकासखंड जमालपुर अंतर्गत ग्राम डोमरी के रहने वाले हैं एवं वर्तमान चुनाव में सिटी-4 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इस घोषणा पर सभी विधायकों, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पंचायत चुनाव जिला संयोजक गंगासागर दुबे, सह संयोजक हरिशंकर सिंह पटेल, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, रवि पांडेय, संतोष गोयल आदि जिला पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बता दें कि जिला में दो बार से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पूर्व एमएलसी विनीत सिंह की पत्नी प्रतिला सिंह के पास था। राजू कन्नौजिया विनीत सिंह के करीबी माने जाते हैं। इसके बारे में पहले से ही कयासबाजी चल रही थी। बृहस्पतिवार को भाजपा ने इस पर से पर्दा उठा ही दिया। फिलहाल विनीत सिंह बसपा में हैं।एनडीए का प्रमुख घटक अपना दल (एस) जौनपुर और सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा। इस पर एनडीए में सहमति बन गई है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में मंत्रणा करने के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा केंद्रीय नेतृत्व करेगा। अद एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि इस पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed