{"_id":"678aac4ec9463f419602874a","slug":"rajgarh-area-panchayat-will-be-developed-with-rs-27-crores-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-128484-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 27 करोड़ से होगा राजगढ़ क्षेत्र पंचायत का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 27 करोड़ से होगा राजगढ़ क्षेत्र पंचायत का विकास
विज्ञापन
राजगढ़। राजगढ़ के ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में 27 करोड़ 45 लाख रुपये के बजट प्रस्ताव पर मुहर लगी।
बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी।
ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत में मनरेगा के तहत नाली, खड़ंजा, सीसी रोड, तारकोल पिचिंग, आंगनवाड़ी सहित अन्य विकास कार्यों के लिए 27 करोड़ 45 लाख 251 रुपये की कार्य योजना अनुमोदन के लिए ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह के रखते ही सदन में पास हो गया। बीडीसी सदस्यों ने सहमति जताई। बीडीओ वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने पिछली कार्रवाई से सदन को अवगत कराया।
कहा कि अभी तक 45 पंचायतों से ही कार्य योजना मिली है। बीडीओ ने सभी से अपनी-अपनी कार्य योजना देने को कहा। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने शिक्षा विभाग और प्रधानों के बीच तालमेल न होने से प्रभावित हो रही मध्याह्न भोजन सहित अन्य प्रभावित हो रहे कार्य से सदन को अवगत कराया।
विज्ञापन
बीडीओ संजय यादव ने न्याय पंचायत वार प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किए जाने का भरोसा दिया। गोल्हनपुर बीडीसी सदस्य जितेंद्र ने गौ आश्रय का गोबर गायब होने की बात कही। जबकि गोबर से कंपोस्ट खाद बनाने व उससे मिलने वाले धन को खाते में जमा करने व गोशाला के पशुओं पर खर्च करने का प्रावधान बनाया है। नदिहार प्रधान रविशंकर ने तीन माह से आंगनवाड़ी का खाद्यान्न गांव में न वितरित किए जाने की बात कही।
सदन में शिक्षा विभाग, वन विभाग, पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के अलावा इंश पटेल, गुलाब मौर्य, महेश प्रसाद, बृजेश यादव, आदि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।