फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rajan Pathak became the chairman of city congress committee

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने राजन पाठक

Wed, 29 Jul 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rajan Pathak became the chairman of city congress committee
मिर्जापुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजन पाठक को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। राजन केवल नेता ही नहीं बल्कि आम आदमी से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। राजन पाठक ने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस के एक साधारण सदस्य से शुरू किया। शीघ्र ही वे अपनी योग्यता के बल पर वार्ड अध्यक्ष बन गए। उसके बाद वह विभिन्न पदों पर रहे। जिला उपाध्यक्ष तक बने। अब पार्टी ने उनको शहर कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही वह रेलवे बोर्ड के सलाहकार भी रहे। श्री विंध्य पंडा समाज के वह तीन बार अध्यक्ष चुने गए। राजन पाठक ने कहा कि पार्टी की नीतियों व आम आदमी के लिए वह सदैव आगे रहेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा है कि राजन पाठक के शहर अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस नेत्री अर्चना चौबे ने भी हर्ष जताया है। हर्ष जताने वालो में राजन निषाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, संजय यादव, शास्वत पांडेय, छविनाथ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed