फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rahul preach going street to street

राहुल संदेश सुनाने जा रहे गली-गली

Tue, 18 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rahul preach going street to street
सभा को संबो‌‌ध‌ित करते कांग्रेसजन

विज्ञापन
कांग्रेसजनों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले को मथना शुरू कर दिया है। इस क्रम में सोमवार को छानबे ब्लॉक में राहुल संदेश यात्रा निकाली गई। राहुल गांधी के विचारों को ग्रामीणों को बता रही है। राहुल संदेश यात्रा छानबे के दौरान अकोढी, निफरा, खम्हरिया कला, विजयपुर,  नरोईया, हरगढ  में सभा भी किया। कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के विचारों और पार्टी नीतियों को जनता को बताया।
विजयपुर में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि तथा मध्य प्रदेश के पूर्वमंत्री इन्द्रजीत सरोज ने कहा कि केंद्र की भाजपा व प्रदेश की सपा सरकार किसानों, मजदूरों, नौजवानों की हितैषी नहीं है। मोदी  किसानों का नहीं उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रहे हैं। यदि कांग्रेस  की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ बिजली बिल हाफ और उत्पाद का सही दाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की हालत खराब है। पिछले 27 साल से जनता ने विभिन्न दलों को अाजमाया लेकिन विकास नहीं हुआ। अब  लोग कांग्रेस को याद कर रहे हैं। कांग्रेस ही सूबे का विकास करेगी। 
विज्ञापन

 विशिष्ट अतिथि  राम यज्ञ दिवेद्वी  ने कहा कि कांग्रेस बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने भाजपा सपा बसपा को जनता की विरोधी है। जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ही कांग्रेस और जनता की हितैषी है। कांग्रेस ही केवल किसानों के बारे में सोच रही है। इसीलिए राहुल गांधी ने कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और समर्थन मूल्य का कर्जा का नारा दिया है। अध्यक्षता बड़े हाफिज ने की।  विजय पांडेय, रामराज पटेल, माता प्रसाद दुबे, अमिताभ  पांडेय, सरताज इमाम, अब्दुल वहीद आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निफरा, खम्हरिया कला में सतीश मिश्रा की अध्यक्षता में संदेश यात्रा के दौरान सभा हुई। सतीश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा ऐतिहासिक है। यह यात्रा किसानों को कांग्रेस से जोडने में सहायक सिद्ध होगी। यात्रा के माध्यम से किसानों की समस्या को समझा जा रहा है। सभा में जनार्दन पाठक, शशि शंकर मिश्र, भारतेंदु यादव,  जगदीश्वर दुबे, भूपेंद्र शुक्ल, राजधर दूबे ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान  इंद्र बहादुर यादव, कमल सिंह, रमाकांत, बृजबली शिवराज, विनोद पांडेय, साहब  शुक्ला, राहुल पांडेय, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। अकोढ़ी में राहुल संदेश यात्रा सुनील कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अखिलेश तिवारी, रविंद श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, द्वारिका पाल, भारतेंदु यादव, मुन्ना लाल मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed