फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya do worship in maa Vindhyavasini temple in mirzapur

मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी के दरबार में राजा भैया ने लगाई हाजिरी, दर्शन-पूजन कर मांगा आशीष

Sun, 27 Mar 2022 04:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 04:00 PM IST
सार

कुंडा विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आदिशक्ति जगत कल्याणी मां विंध्यवासिनी के दरबार में रविवार को  हाजिरी लगाई।

विज्ञापन
Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya do worship in maa Vindhyavasini temple in mirzapur
मां विंध्यवासिनी के दरबार में राजा भैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने रविवार को मिर्जापुर जिले में स्थित मां  विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। आदिशक्ति जगत कल्याणी मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीष मांगा।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से विधायक राजा भैया अपने पार्टी  कार्यकर्ताओं के साथ रविवार दोपहर पुरानी वीआईपी मार्ग पहुंचे। एक होटल में कुछ देर आराम करने बाद पुरानी वीआईपी मार्ग से होते हुए हाथों में नारियल, चुनरी, माला- फूल सहित अन्य पूजन की सामग्री के साथ गणेश द्वार  से मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इसके बाद विधि-विधान पूर्वक माता का  दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के विग्रहों को स्पर्श करते हुए हवन कुंड की  परिक्रमा की और मां जगदंबा के पताका ध्वज को प्रणाम किया। दर्शनोपरांत वे निर्धारित कार्यक्रम के तहत रवाना हो गए। इस दौरान गुलशन कुमार पाठक, राजा मिश्रा, संजू मिश्रा अजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार सातवीं बार विधायक बने राजा भैया

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी छवि के चलते सुर्खियों में रहते हैं। राजा भैया ने पहली बार 1993 में कुंडा से चुनाव लड़ा था और वो सबसे कम उम्र के विधायक बने। तभी से वो लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।  छह बार निर्दलीय  और इस बार अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से विधायक चुने गए हैं।  उनके सामने किसी भी पार्टी की दाल नहीं गल सकी। 

देवी दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार

मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने के लिए रविवार सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता के भव्य स्वरूप का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। माता का दर्शन पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली और माता अष्टभुजी देवी के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई।

रविवार का अवकाश का दिन होने के कारण देवी दरबार में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भोर में मंगला आरती के उपरांत भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। तेज धूप होने के बाद भी विंध्याचल के गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर कतारों में खड़े रहे।  

किसी ने गर्भगृह में पहुंचकर तो किसी ने झांकी से ही मां के भव्य स्वरूप का दर्शन पूजन किया। इस दौरान माता के जयकारे व घंटा, घड़ियाल, नगाड़ा एवं शंख की ध्वनि गूंज से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed