फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   raadhe-raadhe japa karo, krshn naam ras piya karo

राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो

Wed, 01 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
raadhe-raadhe japa karo, krshn naam ras piya karo
39वी वाहिनी पीएसी कैम्प में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर गीत प्रस्तुत करते गायक कलाकार। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पुलिस लाइन और पीएसी 39 वीं बटालियन ग्राउंड पर धूमधाम से मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन कीर्तन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों परिसरों में स्थित मंदिरों में आकर्षक झांकियों का दर्शन कर श्रद्धालु धन्य हुए। पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक प्रभात सोनकर के ‘राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो’ के भक्ति गीत पर श्रोता झूम उठे। इस दौरान एसपी अजय कुमार, आरआई गोरख नाथ व सीओ सिटी प्रभात राय समेत अन्य उपस्थित रहे। वहीं, पीएसी 39 वीं बटालियन परिसर स्थित मंदिर में शृंगार पूजनोत्सव का जिला कमांडेंट सुभाष चंद्र शाक्य ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। गायब अमित दुबे व गायिका खुशबू तिवारी ने भजनों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बेलास यादव, प्रवीण दुबे,गणेश, विश्वकर्मा, रंगनाथ, गौरव उपस्थित रहे। इनरव्हील मिर्जापुर समन्वय के सदस्यों की ओर से राधा कृष्ण रासलीला का आयोजन किया गया। लालडिग्गी स्थित एक पैलेस में एकत्रित सभी महिलाओं ने राधा के रुप में डांडिया नृत्य किया। इस दौरान इनरव्हील अध्यक्ष अपराजिता सिंह, क्लब अध्यक्ष रजनी गुप्ता, रश्मि प्रकाश, दलजीत वालिया, रितु सरना मौजूद रहे। सिटी विकास खंड के परवाराजधर में सामाजिक आध्यात्मिक कल्याण संस्थान की ओर से श्री राम चरित मानस पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। संगीतमय रामचरित मानस में बबलू पांडेय, संतोष व्यास, अजय,श्याम तिवारी,आदि मौजूद रहे। नरायनपुर : बैकुंठपुर स्थित शिवमंदिर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। आतिशबाजी लोगों के आकर्षक का केंद्र रही। वाराणसी व चंदौली से आए कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत के धुन पर रामायण का गायन किया। पूजन अर्चन पुरोहित रामलखन उपाध्याय ने ने किया। इस दौरान यजमान जग्गन साव, कन्हैया लाल यादव, प्रधान दीपक प्रजापति, डा.अजीत सिंह, डा.रमेश केशरी, डा.दिलीप श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, अशोक केशरी, अजय शंकर गुप्ता, अमित प्रजापति, मनमोहन अग्रहरी आदि मौजूद रहे। पाठ पश्चात भंडारा का आयोजन किया। विंध्याचल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विंध्याचल स्थित शेरकोठी में अति प्राचीन दो दिवसीय झूलनोत्सव का आयोजन किया गया। प्रांगण में माखन चोरी व पालना पर पालनहार को झूला झुलते देख श्रद्धालु अभिभूत रहे। समाजिक संस्था विंध्य सेवा मंच के संस्थापक पं. वीरेंद्र मिश्र की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को संयोजक त्रियोगी मिट्ठू मिश्र की ओर से लड्डू गोपाल का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। सायंकाल परिसर में सजी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकी भक्तों के दर्शन के लिए खोल दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में जादूगर रतन कुमार, शिवम कसेरा, अंशु, मानस, मंत्र, श्लोक मोनू श्री माली, आशीष चौरसिया, राजू पटेल, राजकुमार श्री माली, संदीप पहलवान, महेंद्र गुप्ता आदि ने सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed