फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Queues extended up to 500 meters, darshan of Maa Vindhyavasini took three hours

Mirzapur News: 500 मीटर तक लगीं कतारें, तीन घंटे में मिले मां विंध्यवासिनी के दर्शन

Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Queues extended up to 500 meters, darshan of Maa Vindhyavasini took three hours
विंध्याचल। पौष पूर्णिमा के दूसरे दिन मंगलवार को मकर संक्रांति पर भी विंध्य धाम में आस्थावानों का जमघट लगा रहा। भोर से ही गंगा घाटों पर स्नान-दान के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। घाट से मंदिर तक दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं। लोगों को दो से तीन घंटे में दर्शन मिले। प्रशासन ने बताया कि दो लाख लोगों ने दर्शन-पूजन किया है।
विज्ञापन

घने कोहरे और कड़ाके के ठंड के बावजूद भोर में ही विंध्य धाम में भक्तों की कतारें लग गई थीं। दिन चलने पर भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं का जमघट लग गया। 500 मीटर लंबी कतारों श्रद्धालु मां के दीदार के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन

भीड़ के कारण लोगों को दो से तीन घंटे में माता के दर्शन मिले। एक तो मकर संक्रांति उपर से मंगलवार का दिन होने के कारण मंगलवारी करने वाले भक्तों की भीड़ बनी रही। किसी ने गर्भगृह और किसी ने झांकी से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन पूजन व हवन कुंड की परिक्रमा की। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद त्रिकोण मार्ग पर विराजमान माता काली और अष्टभुजा मंदिर में पहुंचकर दर्शन और पूजन किए। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि देर शाम तक दो लाख श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed