फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Quack had a dispute with investigation team, clinic sealed

Mirzapur News: जांच टीम से झोलाछाप की हुई कहासुनी, क्लीनिक सील

Tue, 10 Dec 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Quack had a dispute with investigation team, clinic sealed
हलिया। रामपुर नौडिहवा गांव में पंजीकरण के चल रहे झोलाछाप के क्लीनिक को प्रभारी चिकित्साधिकारी ने रविवार को सील कर दिया। इस दौरान जांच टीम से झोलाछाप की कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार व फार्मासिस्ट अजय कुमार जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान क्लीनिक संचालक जांच में बाधा डालने लगा। इस पर टीम से उसकी कहासुनी हुई। कहासुनी होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पुलिस बुला लिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने झोलाछाप के क्लीनिक को सील दिया और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि रामपुर नौडिहवा गांव में पंजीकरण व डिग्री के बगैर क्लीनिक चल रहा था। शिकायत मिलने पर झोलाछाप काम में बाधा डालने लगा और दुर्व्यवहार पर उतारू हो गया। क्लीनिक को सील कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed