फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pyarelal Agarwal walking with the whole family

समूचे परिवार को साथ लेकर चल रहे प्यारेलाल अग्रवाल

Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Pyarelal Agarwal walking with the whole family
मिर्जापुर। भाग दौड़ भरी जिंदगी में पारिवारिक मूल्यों को लोग भूलते जा रहे हैं। बूढ़े माता-पिता की जिम्मेदारी उठाने से जहां बेटे कतराने लगे हैं। वहीं अपने शहर में ऐसे कई संयुक्त परिवार हैं, जो दूसरों के लिए मिसाल पेशकर रहे हैं। ऐसे परिवार के सदस्यों के न सिर्फ आपसी संबंध बेहद मजबूत हैं। बल्कि ये लोग एक-दूसरे के सुख-दुख को अपना समझते हैं। कुछ ऐसा ही परिवार नगर के पुरानी अंजही निवासी 85 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी प्यारेलाल अग्रवाल का देखा जा रहा है। प्यारेलाल अग्रवाल के तीन भाईयों में स्व. नारायणदास अग्रवाल, गोपाल जी अग्रवाल व स्व. जगदीश प्रसाद अग्रवाल के निधन के बावजूद प्यारेलाल परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चल रहे हैं। प्यारेलाल अग्रवाल को एक पुत्री डा. दिव्या अग्रवाल, पुत्र पियूष अग्रवाल व एडवोकेट आशुतोष अग्रवाल हैं वहीं स्व. नारायणदास अग्रवाल को दो लड़की व एक लड़का, स्व. गोपाल जी अग्रवाल को दो लड़के व स्व. जगदीश प्रसाद अग्रवाल के दो लड़के हैं। सभी एक ही परिसर में हंसीखुशी जीवन गुजर वसर कर रहे हैं। मुख्य पेशा मेटल व्यवसाय है। जिले में तीन चार यूनिट स्थापना कर सभी अपने-अपने रोजी रोटी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed