फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Purushottam Express stopped at Chunar station on information of bomb

Mirzapur News: बम की सूचना पर चुनार स्टेशन पर रुकी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

Mon, 01 May 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Purushottam Express stopped at Chunar station on information of bomb
चुनार। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर ट्रेन को चुनार जंक्शन पर रविवार की शाम छह बजे रोक दिया गया। सूचना पर रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ ही आस-पास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पहले डाग स्क्वाॅड के साथ छानबीन शुरू की गई। करीब डेढ़ घंटे बाद वाराणसी से पहुंची बम निरोधक दस्ते की दो टीमें जांच में जुट गईं। पहले ट्रेन के नीचे जांच करने के बाद इंजन व बोगी में घुसकर जांच की गई। यत्रियों का लगेज उतरवाकर भी जांच की गई। तीन बार सघन जांच के बाद कुछ नहीं मिलने पर रात 10ः10 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुरी से नई दिल्ली जा रही थी। शाम करीब पौने छह बजे ट्रेन डगमगपुर के पास पहुंची थी कि वहां के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को वाकी-टाकी पर सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम है। झिंगुरा के पास बम फट जाएगाा। आनन-फानन में डिप्टी स्टेशन अधीक्षक डगमगपुर ने रेलवे के मुख्यालय के साथ ही चुनार और मिर्जापुर जीआरपी को सूचना दी। ट्रेन को शाम छह बजे चुनार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार अप लाइन पर रोक दिया गया। तब तक चुुनार जीआरपी और आरपीएफ भी सतर्क हो चुकी थी। उधर ट्रेन में बम की सूचना पर चुनार, अदलहाट, अहरौरा और जमालपुर थाने की फोर्स भी चुनार स्टेशन पहुंच गई।
विज्ञापन


मिर्जापुर से आई डाग स्क्वाॅड टीम ने छानबीन शुरू की। एडीएम शिव प्रताप शुक्ला और एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति मौके पर पहुंचे। रात साढ़े सात बजे के करीब वाराणसी से बम निरोधक दस्ते की दो टीमें पहुंचीं। बम निरोधक दस्ते ने पहले इंजन के आगे से पीछे तक ट्रेन के नीचे के हिस्से की जांच की। इसके बाद एक बोगी से होकर दूसरे बोगी में जांच करते हुए आगे बढ़े। रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि डगमगपुर के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को वाकी टाकी पर सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम है। झिंगुरा के पास पहुंचने पर बम फट जाएगा। उनकी सूचना पर ट्रेन को चुनार में रोक कर जांच की गई है। बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर बम निरोधक दस्ते की दो टीमों को लगाकर जांच कराई गई। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सघन जांच के बाद चार घंटे 10 मिनट बाद रात 10ः10 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed