फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Purushottam Express Start pause at Chunar

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का चुनार में ठहराव शुरू

Fri, 01 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Fri, 01 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
चुनार रेलवे जंक्शन पर पुरी से नई दिल्ली के बीच रोजाना चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन के विधिवत ठहराव का शुभारंभ सांसद अनुप्रिया पटेल द्वारा किया गया। करछना में ट्रेन का इंजन फेल होने के कारण गुरुवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजे से करीब सवा घंटे विलंब से प्लेटफार्म नंबर दो पर 10 बज कर 18 मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन



हरी झंडी दिखा कर सांसद ने ट्रेन को मुगलसराय की ओर रवाना किया। वर्षों से चुनार रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रही जनता में विशेष उत्साह नजर आया। पहले दिन ट्रेन से पुरी जाने वाले तीर्थयात्री दिनेश गुप्ता ने कहा कि अब यात्रा आसान हो गई है। गया जा रही महिला यात्री विनिता सिंह ने कहा कि अब दिन में ट्रेन होने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक एसएन शर्मा ने बताया कि पुरी से आने वाली 2801 अप शाम छह बजे और नई दिल्ली से आने वाली 2802 डाउन सुबह नौ बजे चुनार आएगी। जिसका ठहराव दो मिनट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान स्टेशन परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में चुनार वासियों की ओर से सांसद अनुप्रिया पटेल का भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी मंसूर अहमद ने रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के बीच रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की। पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने  लोकल ट्रेन चलाने के लिए पत्रक सांसद को सौंपा। संचालन भाजपा के हरीशंकर सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed