फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Purchase of 656 quintals of wheat from 18 farmers so far

Mirzapur News: अब तक 18 किसानों से 656 क्विंटल गेहूं की खरीद

Wed, 05 Apr 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 656 quintals of wheat from 18 farmers so far
मिर्जापुर। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 100 क्विंटल तक गेहूं की बिक्री के लिए राजस्व विभाग की तरफ से किए जाने वाले भूमि को सत्यापन से मुक्त रखा गया है। सौ क्विंटल तक गेहूं की बिक्री करने वाले किसानों की भूमि का सत्यापन नहीं कराया जाएगा। इस बीच विभिन्न केंद्रों पर अब तक 18 किसानों से 656 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। एक अप्रैल से जिले में गेहूं खरीद शुरू हो गई है। बीते दिन दिन के दौरान विभिन्न क्रय केंद्रों पर 18 किसानों से अब तक 656 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। सदर, चुनार, लालगंज व मड़िहान तहसील को मिलाकर खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम, यूपीएसएस, पीसीयू, पीसीएफ सहित अन्य क्रय एजेंसियों की तरफ से कुल 70 केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन

बीते सोमवार तक सदर में एक किसान से 39 क्विंटल, कोन में एक किसान से सात क्विंटल, लालगंज में एक किसान से 20 क्विंटल, लालगंज में ही एक किसान से 44.50 क्विंटल, हलिया में दो किसानों से 129 क्विंटल, राजगढ़ में तीन किसानों से अबतक 68 क्विंटल, इसी तरह से मड़िहान में एक किसान से 140 क्विंटल, कछवां में एक किसान से 2.5 क्विंटल, पड़री में एक किसान से 17 क्विंटल, अहरौरा मंडी में चार किसानों से 84 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी।
विज्ञापन

इसी तरह से अहरौरा रानीबाग में एक किसान से 75 क्विंटल व चुनार में एक किसान से 30 क्विंटल समेत तीन दिन में 656 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 100 क्विंटल तक गेहूं बेचने वाले किसानों की जमीन का सत्यापन नहीं कराया जाएगा। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों के फसलों की कटाई और मड़ाई का कार्य प्रभावित हो गया है। जिसके चलते केंद्रों पर गिने चुने किसान ही पहुंच रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 15 अप्रैल के बाद से गेहूं खरीद में तेजी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed