फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Purchase centers will have physical verificated

क्रय केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन

Sat, 19 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Purchase centers will have physical verificated
क्रय केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन
विज्ञापन

डीआरएमओ ने एजेंसियों के जिला प्रबंधक को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। धान खरीद 2020- 21 के लिए प्रस्तावित धान क्रय केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। यह सत्यापन जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी व संबंधित तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी करेंगे। इसके लिए समितियों के जिला प्रबंधकों से कहा गया है कि वे सभी क्रय केंद्रों का विस्तृत विवरण, केंद्र प्रभारी का मोबाइल नंबर अपने पास रखें।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने कहा कि क्रय केंद्रों का निर्धारण पहले ही जिलाधिकारी के निर्देश पर किया जा चुका है। अब उनका सत्यापन किया जाना है। डीआरएमओ ने कहा कि कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी स्टेट एग्रो, नेफेड व एनसीसीएफ की एजेंसियों के केंद्र खोले गए हैं। सत्यापन के बाद ही यहां पर क्रय शुरू हो सकेगा। चूंकि पूरे जिले में इनका सत्यापन होना है। इसलिए अतिशीघ्र विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन

स बार क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग कराने का निर्णय लिया गया है। इससे नियंत्रण कक्ष में बैठे व्यक्ति एक क्लिक के माध्यम से क्रय केंद्र की स्थिति प्राप्त कर सकेंगे। डीआरएमओ धनंजय सिंह ने बताया कि इसके लिए क्रय केंद्र पर जाकर पूरी प्रक्रिया करनी होगी। साथ ही जो अधिकारी अथवा व्यक्ति आनलाइन इस प्रक्रिया को करेगा। उसका भी विवरण दर्ज होगा। इससे कागजों में ही क्रय केंद्र बनाने वाली व्यवस्था का अंत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर खाद्यान्न गोदाम में भरे पानी की निकासी कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पालिका के अधिकारी या कर्मचारी एक बार सर्वे कर पानी की निकासी की व्यवस्था करें ताकि इकट्ठा पानी से कोई बीमारी न फैलने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed