फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   puaal kaatate samay gamachha phansane se yuvak kee maut

पुआल काटते समय गमछा फंसने से युवक की मौत

Sun, 27 Dec 2020 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
puaal kaatate samay gamachha phansane se yuvak kee maut
हलिया। थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शनिवार की शाम को पुआल काटते समय ट्रैैक्टर मालिक का गमछा पुआल में फंस गया, इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह से मशीन को बंद कर उसे छोड़ाया। अस्पताल ले जाने से पहले युवक की मौत हो गई। युवक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तीता गांव निवासी 35 वर्षीय अरुण मिश्र बगल के गांव परसिया में अपना ट्रैक्टर व पुआल कटाने की मशीन लेकर एक किसान के घर गए थे। शाम को का पुआल काटते समय ट्रैक्टर के साफ्ट में गमछा फंस गया। साफ्ट में गमछा फंसने पर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मशीन को बंद किया। मशीन बंद कर युवक को छोड़ाया, अस्पताल ले जाना चाहा। तब तक ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना परिजनों को दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसे एक पुत्री और एक पुत्र है। खेती-किसानी करके परिवार का गुजर-बसर करता था। मृतक के पिता ब्लाक में स्थित कृषि विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed