फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   provided information on data analysis

Mirzapur News: आंकड़ों के विश्लेषण की जानकारी दी

Tue, 27 May 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
provided information on data analysis
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय कार्यशाला के पांचवें दिन सोमवार को आंकड़ों के विश्लेषण के विषय पर विचार विमर्श हुआ। इसमें आंकड़ों के संग्रह, प्रस्तुतिकरण और विश्लेषण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आंकड़ों के विश्लेषण से जानकारी पूरी होती है। गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, कला, मानविकी व वाकोवाक्यम शोध संस्थान वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे शोध प्रविधि विषयक सात दिवसीय कार्यशाला के पांचवें दिन का शुभारंभ सरस्वती पूजा से हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. मंयक सिंह व संयोजक शेफालिका राय ने दीप जलाया। मुख्य वक्ता डॉ. मंयक सिंह ने आंकड़ों के संग्रह, प्रस्तुतिकरण और विश्लेषण के बारे में जानकारी दी। आंकड़ों के संग्रह के अंतर्गत आंतरिक और बाहरी स्रोत, प्राथमिक और द्वितीय शोध, प्रश्नावली, साक्षात्कार, अनुसूची के बारे में जानकारी दी। आंकड़ों के प्रस्तुतिकरण के अंतर्गत बार चार्ट, पारी चार्ट के प्रयोग के बारे में बताया। आंकड़ों के विश्लेषण के अंतर्गत समांतर माध्यम, माध्यिका, बहुलक, प्रमाप विचलन इत्यादि के बारे में विद्यार्थियों को बताया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. चंदन साहू ने कहा कि कार्यशाला के व्याख्यान के विषय एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इससे विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि हो रही है। कार्यशाला के विद्यार्थी अपने शोध परियोजनाओं का निर्माण बहुत आसानी से कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed