फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Provide daily list of mosquito breeding areas

Mirzapur News: प्रतिदिन उपलब्ध कराएं मच्छरों के प्रजनन वाले क्षेत्रों की सूची

Tue, 17 Oct 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Provide daily list of mosquito breeding areas
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिन क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन ज्यादा होते हैं, उनकी प्रतिदिन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग नोडल बनाया गया है। इसके अलावा पंचायतीराज विभाग, प्राथमिक शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, कृषि, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। निकायों के लिए शहरी क्षेत्रों के वार्डों में नालियों की सफाई एवं फागिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी विभागों से सहयोग की अपेक्षा की। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल वेक्टर बार्न डाॅ. गुलाब वर्मा ने अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। दस्तक अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिदिन कालाजार एवं फाइलेरिया के विषय में लोगों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, क्षय रोग के लक्षण वाले, कुपोषित बच्चों तथा ऐसे मकानों की क्षेत्रवार सूची तैयार करेंगी जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया जाता है। सूची प्रतिदिन कार्य की समाप्ति पर क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लाॅक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed