फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protest over pathankot attack

पुतला फूंक हमले का किया विरोध

Mon, 04 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Mon, 04 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Protest over pathankot attack
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के विरोध में अपना दल छात्रमंच के कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। छात्रमंच के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी गतिविधियां रुकने तक पाकिस्तान से बातचीत रोकने की मांग की।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की शह पर पठानकोट के एयरबेस पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान जाकर बातचीत की पहल कर रहे हैं,  वहीं दूसरी तरफ  पाकिस्तान की तरफ से  आतंकवादी हमला कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान की सरकार आतंकवाद को नहीं रोकती है, तब तक उसके साथ बातचीत करने का कोई मतलब नही है। हमले के मास्टर माइंड को भारत लाकर सजा दिलाना ही घटना में शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर महेंद्र कुमार दुबे, शिवलाल सोनकर, अनूप पटेल, टिंकल दूबे, विकास सोनकर, सुभाष मौर्य, गोलू चौरसिया, कमलेश प्रजापति, रितेश चौरसिया, सोनू, महेन्द्र बिंद आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed