{"_id":"617853d52b161c2c896bd61b","slug":"protest-mirzapur-news-vns619291614","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का ऋण माफ और बिजली बिल होगी हाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का ऋण माफ और बिजली बिल होगी हाफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
किसानों का ऋण माफ और बिजली बिल होगी हाफ
जगह- जगह हुआ कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा का स्वागत
भाजपा सरकार में बढ़ती है महंगाई के साथ भ्रष्टाचार: बाजीराव खाड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े के नेतृत्व में सोमवार को जिले में पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा मंगलवार को जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए रवाना हुई। इस दौरान प्रतिज्ञा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने हजरत ख्वाजा इस्माईल चिश्ती रहमतुल्ला कंतित शरीफ मजार पर चादर पोशी और मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। पदयात्रा में शामिल वक्ताओं ने कहाकि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ती है। कांग्रेस की सरकार में किसानों का ऋण माफ और बिजली का बिल हाफ होगा।
छानबे विकास खंड के गैपुरा चौराहे पर पहुंची पदयात्रा का स्वागत हुआ। जिगना, पाली में आयोजित नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई , बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। आज पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों की हालत खराब है। भाजपा के सहयोगी दल का सांसद सवर्णों को गाली दे रहा है। इस प्रकरण में पीएम नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए। विधायक दीपक सिंह ने कहाकि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का ऋण माफ होगा और बिजली का दाम हाफ किया जाएगा। अजय राय ने कहाकि कांग्रेस 2022 में सरकार बनाएगी और 20 लाख लोगों को नौकरी तथा असाध्य रोगियों को 10 लाख रुपये की मदद सहित तमाम सुविधाएं देगी। अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। सभा का संचालन पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने किया। कृष्ण गोपाल चौधरी, कंचन पांडेय, अमिताभ पांडेय, जनार्दन प्रसाद पाठक, भूपेंद्र शुक्ला, राजेश नारायण तिवारी, राजधर दुबे रवि शंकर तिवारी, छोटे खान आदि मौजूद रहे।
इनसेट
जनता को छल भाजपा सरकार ने किए झूठे वादे
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल । मंगलवार की सुबह मां विंध्यवासिनी के धाम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का दल पहुंचा। दर्शन पूजा के पश्चात प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता से झूठे वादे कर छलने का कार्य किया। कांग्रेस की आठ प्रतिज्ञा, सरकार बनने के बाद लागू की जाएगी। इसमें किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ, इंटर के छात्राओं को स्मार्टफोन, अच्छे नंबरों से पास छात्राओं को स्कूटी, असाध्य रोगों के लिए दस लाख रुपए की व्यवस्था की जाएगी। पहली बार प्रियंका गांधी ने इस देश के जनता के लिए प्रतिज्ञा किया है। अजय राय ने कहा कि वर्तमान सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं की, लेकिन कोई वादा धरातल पर नहीं दिख रहा। बोले प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ रही है, आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रुप से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने बनारस की रैली में 48 बीघा खेतों की फसलें बर्बाद किया। ललितेश पति त्रिपाठी को पार्टी छोड़ने पर अजय राय ने कहा कि ललितेश पति को जो भी मिला है, वो कांग्रेस से मिला, कमलापति त्रिपाठी ने कहा था कि जिस दिन कांग्रेस कमजोर होगी। उस दिन देश कमजोर होगा। जब ललितेश पति ने अपनी पूर्वजों की बातों को नहीं समझा तो निश्चित तौर पर आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता और मिर्जापुर की जनता उनको जवाब देगी। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सात- आठ सालों में क्या किया है। भ्रष्टाचारियों को क्यों जेल नहीं भेजा। महंगाई चरम पर है, डीजल पेट्रोल के साथ-साथ गृहस्थी के सामानों के दामों में भी काफी बढ़ोतरी हुई। विधान परिषद के सदस्य दीपक सिंह, लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र दिवाकर शास्त्री ,प्रतिज्ञा यात्रा के इंचार्ज बाजीराव खड़े, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भगवती चौधरी, मकसूद खान, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, राजन पाठक, अर्चना चौबे एवं दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।