फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   protest

घटिया सड़क निर्माण पर विफरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन

Mon, 28 Dec 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
protest
शेरवां। गौरी बियार भाई मार्ग से गौरी गांव को जोड़ने वाले संपर्क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने जेई और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण कार्य रोक दिया। विभागीय हस्तक्षेप पर पुलिस की निगहबानी में कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

शेरवां बियार भाई मार्ग से गौरी गांव के पूरब से गांव की ओर जाने के लिए 65 साल से मेन लिंक रोड पर लगभग तीन सौ मीटर आज तक तारकोल नहीं किया गया था। ग्रामीणों की मांग पर चुनार विधायक ने धन स्वीकृत कर दिया। जेई और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क पर गिट्टी, तारकोल मानक के अनुरूप नहीं डाला जा रहा था। जिसे देखते ही ग्रामीण न सिर्फ विफर पड़े बल्कि दर्जनों की संख्या में लोग विरोध करते हुए सड़क पर उतर आए। जेई और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए ठेकेदार कार्य में सुधार लाने के बजाय शेरवां पुलिस चौकी को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन के बल पर ठेकेदार मनमानी कर रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने की मांग की। इस दौरान अरूण कुमार चतुर्वेदी, शिवा जी सिंह, शिवम चतुर्वेदी, मुरारी सिंह, राजन गोड़, किशन सिंह, सुजीत कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed