फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protest against the murder of the driver

चालक की हत्या के विरोध में किया चक्काजाम

Thu, 03 Jun 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest against the murder of the driver
मिर्जापुर। सिंचाई विभाग के चालक की हत्या से आक्रोशित परिजन, चालक संघ और राज्य कर्मचारी संघ के नेताओं ने बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सड़क जाम कर दिया। परिजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। आरोप लगाया कि सीसी कैमरा सही होता तो अब तक अपराधी की पहचान हो जाती। चालक संघ के नेताओं और परिजनों ने कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के करीब पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन और कर्मचारी नेताओं ने जाम लगा दिया। लोगों को आरोप था कि शहर मुख्य मार्ग पर गोली मारकर हत्यारे पुलिस चौकी के पास से फरार हो जाते है, इसके बाद भी पुलिस हत्यारोपितों के बारे में अब तक पता नहीं लगा सकी है। पुलिस चौकी के पास लगा कैमरा खराब है। हत्या के आधे घंटे पहले फोन करने वाले के बारे में पता नहीं लगा सकी है। चालक संघ और अन्य कर्मचारी नेताओं पुलिस की कार्रशैली को देखते हुए कचहरी चौकी प्रभारी हो हटाने और जल्द हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग किया। सूचना पर शहर कोतवाली, कटरा कोतवाली, देहात कोतवाली और महिला थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, पर परिनज नहीं माने। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह और सीओ सिटी प्रभात राय ने परिजनों और कर्मचारी नेताओं से बात कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed