फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Proposal for construction of three godowns canceled due to non-availability of land

Mirzapur News: जमीन नहीं मिलने पर तीन गोदामों के निर्माण के प्रस्ताव निरस्त

Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Proposal for construction of three godowns canceled due to non-availability of land
मिर्जापुर। जिले में सहकारिता विभाग की ओर से कृषि अवस्थापना निधि से 23 गोदाम बनाए जाने हैं। इनमें से भूमि उपलब्ध नहीं होने पर तीन गोदामों के निर्माण के प्रस्ताव निरस्त हो गए हैं। इसके लिए फिर से जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कृषि उपजों के भंडारण के लिए विकास खंडों में 1000 मीट्रि्क टन क्षमता के गोदामों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए विकास खंडों के ग्राम पंचायतों का चयन कर वहां गोदाम बनवाने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक गोदाम के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें से चार लाख रुपये लाभार्थी को लगाना है और अवशेष 16 लाख रुपये को एक प्रतिशत ब्याज की दर से सरकार की तरफ से उपलब्ध उपलब्ध कराए जाएंगे। सिटी विकास खंड के दो तथा राजगढ़ विकास खंड की एक समिति के गोदाम के लिए जमीन नहीं मिल सकी है। सिटी विकास खंड में घुरहूपट्टी किसान सेवा समिति व इसी विकास खंड के राजपुर क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड के साथ ही राजगढ़ के ददरा हिनौता किसान सेवा सहकारी समिति को गोदाम के लिए जमीन नहीं मिल सकी। इसलिए इन गांवों में गोदाम के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


उधर, 15 गोदामों के निर्माण पूरे हो चुके हैं, जबकि पांच गोदामों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनमें से हलिया के बबुरा कला साधन सहकारी समिति के गोदाम की नींव का कार्य शुरू किया गया है। जमालपुर साधन सहकारी समिति के गोदाम के नींव का कार्य पूरा हो गया है। मझवां विकास खंड के जमुआ गोतवा की समिति के गोदाम का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। जमालपुर विकास खंड के विशेषरपुर साधन सहकारी समिति के गोदाम का कार्य भी शुरू हो गयाहै। इसी प्रकार राजगढ़ विकास खंड के सोनपुर क्षेत्रीय सहकारी समिति के गोदाम के छत का कार्य चल रहा है। सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार सिंह का कहना है कि जमीन उपलब्धता नहीं होने के कारण तीन गोदामों के निर्माण के प्रस्ताव निरस्त हो गए हैं। हालांकि 15 गोदामों के निर्माण पूरे हो गए हैं और पांच का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed