फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Property dealer murdered, girlfriend and husband get his driver to dispose of the body

Mirzapur News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, प्रेमिका और पति ने उसी के ड्राइवर से शव लगवाया ठिकाने

Sat, 28 Mar 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Property dealer murdered, girlfriend and husband get his driver to dispose of the body
मृतक  कुंवर मौर्य की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार - फोटो : Archive
5 दिन बाद मिर्जापुर के सिरसी बांध में मिला शव, घोरावल पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

पटेहरा। प्रॉपर्टी डीलर कुंवर मौर्य (50) का शव शुक्रवार को पटेहरा के संतनगर थाना क्षेत्र के असाढी व भरेठा बॉर्डर पर सिरसी बांध के नहर में साड़ी में बंधा मिला। सूचना पर संतनगर की पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पहचान के लिए पुलिस व्हाट्सप्प ग्रुप में उसकी तस्वीर भेजी तो उसकी शिनाख्त की जा सकी। जानकारी मिलने पर सोनभद्र के घोरावल थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। उसके भाई घासी मौर्या से शव की पहचान अपने भाई कुंवर मौर्य (50) के रूप में की।
घोरावल के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि कुंवर मौर्य की हत्या छह बिस्वा जमीन और 10 लाख रुपये के लेन देने के विवाद में सोनभद्र के घोरावल में पांच दिन पहले हत्या कर दी गई थी। कुंवर की हत्या उसकी प्रेमिका लीलावती, उसका पति साहब लाल और बहन के बेटे शेखर ने की थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए कुंवर के ड्राइवर रोहित को धमकाया। इसके बाद रोहित ने संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी बांध में कुंवर की लाश फेंक दी। दो-तीन दिन तक चालक रोहित काम पर नहीं गया तो उसके परिजनों ने उससे कारण पूछा। इसके बाद डरे सहमे रोहित ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद रोहित के पिता उसे लेकर कुंवर मौर्या के घर गए। कुंवर के परिजनों को हत्या की जानकारी दी। इसके बाद कुंवर के परिजन घोरावल थाने पर आए और घटना के बारे में पूरी बात बताई। बृहस्पतिवार को सिरसी बांध के पास जाकर छानबीन की तो कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह कुंवर का शव मिर्जापुर के सिरसी बांध में मिला। इसके बाद कुंवर के भाई घासी मौर्य की तहरीर पर लीलावती, उसके पति साहब लाल और उसके बहन के पुत्र शेखर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

घोरावल थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि कुंवर मौर्या प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। वह मिर्जापुर के लालगंज के साथ सकलडीहा में भी रहता था। इसका एक घोरावल के नौगढ़वा निवासी लीलावती से संबंध था। वह उसके घर आता जाता था। दोनों में पैसे का विवाद था। 22 मार्च को कुंवर मौर्या अपने चालक रोहित के साथ घोरावल पहुंचा। रोहित कार में बाहर कार ही सो गया। कुंवर लीलावती के घर के अंदर सो गया। रात एक बजे लीलावती ड्राइवर रोहित के पास आई और बताया उसके उसके मालिक कुंवर की हत्या कर दी है। शव को ठिकाने लगाना है। वह नहीं चलेगा तो उसकी भी हत्या कर दी जाएगी। बृजेश ने बताया कि तीनों आरोपियों को कार ड्राइविंग नहीं आती थी। इसलिए उन्होंने कुंवर के ड्राइवर रोहित को लाश ठिकाने लगाने को कहा। इसके बाद कार में शव को रखकर उंभा के रास्ते सिरसी बांध आए। वहां पर पत्थर बांध कर शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लीलावती के बेटी की शादी अपने ही बेटे से कराकर हड़प ली थी जमीन
घोरावल के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि कुंवर मौर्य की पत्नी का नाम लीलावती है और घोरावल में रहने वाली उसकी प्रेमिका का नाम भी लीलावती है। उसने अपनी प्रेमिका लीलावती के नाम पर बोलेरो खरीदा पर उसे नहीं दिया। लीलावती के बेटी की शादी पहले कहीं और हुई थी। बाद में कुंवर ने उसकी बेटी की शादी अपने ही पुत्र करा दिया। उसकी पुत्री को उसके पहले ससुराल से छह बिस्वा जमीन मिला था। जिसे अपने पुत्र से शादी कराकर कुंवर ने जमीन हड़प लिया। इसके अलावा पांच से 10 लाख रुपये का भी विवाद था। लीलावती के बहन का बेटा शेखर निवासी पड़रिया थाना संतनगर का भी कुंवर ने पांच लाख रुपये लिया था। दो लाख देकर तीन लाख नहीं दिया था। इस कारण लीलावती, अपने पति साहब लाल और बहन के बेटे शेखर के साथ मिलकर कुंवर की हत्या कर दी।

वाहन चलाने नहीं आता नहीं हत्या का नहीं चलता पता
घोरावल थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी लीलावती, अपने पति साहब लाल और बहन के पुत्र शेखर किसी को गाड़ी चलाने नहीं आता था। इसलिए हत्या के बाद कुंवर के चालक को ही शव ठिकाने के लिए धमकाया। इन तीनों को गाड़ी चलाने आता तो हत्या का पता जल्द न चलता। चालक रोहित की भी हत्या कर देते।

वर्जन
सिरसी बांध के नहर में शव मिला है। सोनभद्र के घोरावल पुुलिस ने शव की शिनाख्त की। शव घोरावल पुलिस को सौंप दिया गया है। घोरावल में कुंवर मौर्या की हत्या कर शव को यहां फेंका गया था। घोरावल पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
राजेश कुमार,संतनगर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed