फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Products of more than 15,000 groups will be sold under the Vindhya brand.

Mirzapur News: विंध्य ब्रांड से बिकेंगे 15 हजार से ज्यादा समूहों के उत्पाद

Fri, 13 Feb 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Products of more than 15,000 groups will be sold under the Vindhya brand.
स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद अब विंध्य ब्रांड के नाम से बिकेंगे। जिला प्रशासन ने देशभर में मिर्जापुर के उत्पादों को पहुंचाने के लिए तैयारी कर रहा है। उत्पादों को बेचने के लिए जगह-जगह विंध्य मार्ट खोले जाएंगे। पोर्टल के माध्यम से भी उत्पादों की बिक्री होगी। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जिले में 15 हजार से ज्यादा समूहों से डेढ़ लाख महिलाएं जुड़ी हैं। लगभग एक लाख महिलाएं सक्रिय हैं। उनके द्वारा विभिन्न उत्पाद बनाए जा रहे हैं। जिन्हें समूह के नाम से बेचा जा रहा है। उत्पादों के बड़े बाजारों तक पहुंच न होने से महिलाओं की आय नहीं बढ़ पा रही है। वहीं आम लोगों तक अच्छे उत्पाद नहीं पहुंच पा रहे हैं। समूह की महिलाओं को उनकी मेहनत का सही पारिश्रमिक दिलाने के उद्देश्य से विंध्य ब्रांड की कल्पना की गई है। समूह के सभी उत्पाद विंध्य ब्रांड से बिकेंगे। उसमें नीचे उत्पाद बनाने वाली समूह का नाम लिखा रहेगा। महिला समूहों की ओर से साड़ी, चप्पल, अंचार, मसाला, एलईडी बल्ब, शुद्ध तेल सहित 35 उत्पाद बनाए जा रहे हैं। वहीं कई और उत्पाद को भी समूहों के माध्यम से बनाने की तैयारी है। महिला समूहों के उत्पाद को जिले में जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी ब्लाॅक में विंध्य मार्ट खोले जाएंगे। सिटी ब्लाक में विंध्य मार्ट बनकर तैयार हो गया है तो वहीं हलिया में जल्द बन जाएगा। इसी तरह सभी 12 ब्लाक में इसे खोलने की तैयारी है। पवन कुमार गंगवार, डीएम ने बताया कि समूह की महिलाओं के सभी उत्पाद विंध्य ब्रांड से जोड़े जाएंगे। पोर्टल हो या विंध्य मार्ट हर जगह वे विंध्य ब्रांड के नाम से बिकेंगे। समूह का नाम भी लिखा रहेगा। इससे महिला समूहों के उत्पाद को ज्यादा ग्राहक और नई पहचान मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed