फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Procession led by Panj Pyare

Mirzapur News: पंज प्यारे की अगुआई में निकली शोभायात्रा

Sat, 19 Apr 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Procession led by Panj Pyare
अहरौरा। सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर का प्रकाश उत्सव शुक्रवार को नगर स्थित गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। सुबह गुरुवाणी का पाठ और कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। देर शाम रथ पर गुरुग्रंथ साहिब और गुरु तेग बहादुर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे पंज प्यारे और पीछे कीर्तन-भजन गाती टोली चल रही थी।
विज्ञापन

औरंगजेब जैसे क्रूर मुगल शासक से देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व मनाया गया। पंजाब के आनंदपुर साहिब से चलकर इलाहाबाद, मिर्जापुर होते हुए अहरौरा पहुंचने पर गुरु तेग बहादुर ने यहां 11 दिन प्रवास किया था। साधु सिंह द्वारा लगवाया गया बाग आज गुरु तेग बहादुर बाग के नाम से प्रसिद्ध है। गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। हजूरी रागी जत्था ज्ञान सिंह, हरिमंदर सिंह, नरिंदर सिंह, रनवीर सिंह ने सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। निहाल किया। वाराणसी से आए नरेंद्र सिंह ने गुरुवाणी का पाठ किया।
विज्ञापन

शाम को निकाली शोभायात्रा सत्यानगंज से होते हुए चौक बाजार पहुंची और तकिया, खडंजा, सम्मेतर से होकर वापस गुरुद्वारा लौटी। शोभायात्रा में पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र थे। महिलाएं भी रागी जत्था के साथ मिलकर सबद-कीर्तन करती रहीं। इसमें इस दौरान सतपाल सिंह सोढ़ी, अमोलक सिंह, मान सिंह, संतोष सिंह, कमल सिंह, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह, नमन सिंह, जगजीत सिंह, सरदार तरन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed