{"_id":"b0ac46f831fde4d6fe7a855909e59cfd","slug":"procession-carrying-the-driver-and-assistant-were-ivkted-vere-these-ambulnses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"The procession carrying the driver and assistant were evacuated in ambulances","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The procession carrying the driver and assistant were evacuated in ambulances
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार और घायलों को समय पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई समाजवादी एंबुलेंस योजना को उसके चालक ही पलीता लगा रहे हैं। चालकों ने एंबुलेंस को निजी कमाई का साधन बना लिया है। ऐसा ही एक मामला सोमवार की रात में सामने आया है। मरीज की जगह बारातियों को ढोने पर एंबुलेंस चालक और सहायक की सेवा समाप्त कर दी गई है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम भी गठित कर दी गई है।
प्रदेश सरकार ने बीमार और घायलों को समय पर चिकित्सीय सुविधा दिलवाने के लिए हर ब्लाक/सीएचसी में 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा शुरू की है। इसके तहत 108 नंबर पर काल करते ही एंबुलेंस मरीज के पास पहुंच जाएगी और उसे तत्काल चिकित्सालय पहुंचाएगी। इसके विपरीत कई चालकों ने एंबुलेंस को निजी कमाई का साधन बना लिया है। सोमवार को चुनार तहसील की एंबुलेंस नंबर यूपी 41 जी 09 क60 नगर के बिसुंदरपुर इलाके में बारात में लेकर आई थी। वहां कुछ लोग उसकी फोटो खींचने लगे तो चालक बारातियों को लेकर लौटने लगा पर लोगों ने उसका पीछा कर लिया। इसी बीच कुछ लोगों ने 108 नंबर पर काल कर एंबुलेंस की मांग की तो उन्हें बताया गया कि चुनार की एंबुलेंस मरीज को लेकर जिला चिकित्सालय गई है। बाद में जिला चिकित्सालय के रजिस्टर को चेक किया गया तो सोमवार की शाम छह बजे से रात 12 बजे तक कोई एंबुलेंस किसी मरीज को लेकर नहीं आई थी। इस पर लोगों ने मामले की शिकायत कंट्रोल रूम और सीमएओ से की। स्वास्थ्य केंद्र के एक कर्मचारी के रिश्तेदार की बारात लेकर चालक गया था।