लालगंज। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने जिले की सांसद एवे पूर्व मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण की मांग की। इसपर मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के बाद योजनाओं को मूर्त रूप देने का आश्वासन दिया। इसमें फायर स्टेशन, राजकीय इंटर कॉलेज 25000 मीट्रिक टन का गोदाम शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विधायक राहुल प्रकाश कोल ने विभिन्न योजनाओं की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी। महत्वपूर्ण मांगों में हलिया में राजकीय इंटर कॉलेज और फायर स्टेशन बनाएं जाने की योजना रखी। कहा कि जंगल क्षेत्र में पड़ने वाली सड़क मतवार मार्ग 10 किलोमीटर वन विभाग द्वारा आपत्ति के कारण अधूरी है। इससे सड़क से जुड़ें गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर बताया कि इस रोड समेत अन्य सड़कों को भी वन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने की जरूरत है। विधायक की बात को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए ओएसडी को फोन करके मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा उन्होंने पर्यटन से जुड़े हुए विषय को मुख्यमंत्री के सामने रखा । विधायक ने उन्हें बताया कि बदेवरा नाथ लालगंज का कुशियारा फाल और कोटार नाथ गड़बड़ा धाम सेंचुरी क्षेत्र के भित्त चित्रों का सुंदरीकरण करके पर्यटन स्थल को विकसित किए जाने की जरूरत है। लालगंज तहसील में 25 हजार मीट्रिक टन का गोदाम बनाए जाने की भी बात मुख्यमंत्री से की।