फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Problems of farmers increased due to drizzle

बूंदाबादी से बढ़ी किसानों की मुश्किलें

Thu, 13 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Problems of farmers increased due to drizzle
मिर्जापुर। बृहस्पतिवार की रात जिले के कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबादी से किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। बादलों की लुकाछिपी देख आंधी-पानी की आशंका से किसान सहमे रहे। मौसम के रुख को देखकर किसान मड़ई, मड़हे व खपड़ैलों की छवाई में जुटे रहे। दोपहर बाद तेज धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई, मड़ाई के बाद अभी तक ज्यादातर किसानों के गेहूं के भूंसे खेत व खलिहानों में पड़े हैं। सुरक्षित रखने के लिए किसान मड़ई, मड़हे और खपड़ैलों की छवाई में लगे हैं। ऐसे में यदि आंधी-पानी से किसानों को भारी क्षति का सामना करना पड़ सकता है। आंधी से आम की फसल के साथ ही सब्जियों की खेती के लिए खतरा बना हुआ है। डीएसटी महामना जलवायु परिवर्तन केंद्र के समन्वयक एवं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. आरके मल्ल व तकनीकी अधिकारी (युवा मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में हवा की गति सामान्य से अधिक बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने इधर कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed