फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Problem of farmers

किसानों की समस्या को गांव स्तर पर किया जाए हल

Tue, 29 Dec 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Problem of farmers
मिर्जापुर। शासन द्वारा जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन मनोरंजन गृह में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के साथ बैठक किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों को शासन व उच्चाधिकारियों को निर्देश का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। किसानों की समस्याओं को जाकर सुने। किसान नेताओं से संपर्क कर उनकी समस्या का निराकरण गांव स्तर पर कर दिया जाए। खाद, बीज, धान क्रय आदि की समसस्याओं का निस्तारण करने के लिए राजस्व टीम को निर्देशित किया। पुलिस को निर्देशित किया कि वे किसानों के जमीनी विवाद और अन्य समस्याओं का निरस्तारण करें। निर्देश दिया कि आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन करें। कहाकि कार्यो को निर्धारित करते हुए किसानों के साथ किए गए संवाद की समीक्षा उच्चाधिकारी से कर कार्य योजना बनाएं। इस दौरान कोविड-19 के नए स्ट्रेन के खतरे के दृष्टिगत कोविड-19 की गाइड का पूर्ण रूप से पालन कराने का निर्देश दिया। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, एएसपी आपरेशन महेश सिंह अत्री, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed