फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Principal suspended in fake attendance case

फर्जी हाजिरी मामले में प्रधानाचार्य निलंबित

Fri, 30 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Principal suspended in fake attendance case
मिर्जापुर। हलिया विकास खंड के बरौंधा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता व पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य ज्योति गोयल को अपर शिक्षा निदेशक राजकीय केेके गुप्ता ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में संबंधित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को जिला विद्यालय निरीक्षक पहले ही निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह ने जब कार्यभार ग्रहण किया तो उनको कुछ अनियमितता मिली। उनका आरोप था कि भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता व पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से मिलकर फर्जी बायोमीट्रिक हाजिरी भरती थीं। उन्होंने इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक से शिकायत की। उनकी शिकायत पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने ज्योति गोयल को प्रभारी प्रधानाचार्य पद से हटाकर रामप्रताप सिंह को प्रभार दिया है। साथ ही एडी बेसिक व राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच रिपोर्ट देने को कहा। यह भी आरोप लगाया गया था कि पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मिलकर यह किया था। इसके पहले भी वह अनुपस्थित रहती थीं। जब वापस आती थीं तो एक साथ हस्ताक्षर बनाती थीं।
विज्ञापन

जुलाई में जब से बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य किया गया तो उनके सामने समस्या होने लगी। इस पर आरोप है कि उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का अंगूूठा भी अपने नाम के साथ स्कैन करा दिया। इससे जब वह रहती थीं तो अपनी हाजिरी भरती ही थीं। उनकी अनुपस्थिति में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी उनकी हाजिरी भर देता था। कई बार जब ऐसा हुआ तो लोगों को संदेह हुआ। शिकायत होने लगी तो पूर्व प्रभारी का प्रभार हटाकर रामप्रताप सिंह को प्रभार दिया गया और दो सदस्यीय जांच समिति बना दी गई। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट जेडी को सौंपी। जेडी ने वह रिपोर्ट शिक्षा निदेशक को भेज दिया। उस रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी वाराणसी होंगे जांच अधिकारी
मिर्जापुर। इस मामले की जांच के लिए अपर निदेशक राजकीय ने संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी को जांच अधिकारी बनाया है। साथ ही निलंबन की अवधि में प्रवक्ता को संयुक्त शिक्षा निदेशक मिर्जापुर कार्यालय से संबद्ध किया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने बताया कि निलंबन का आदेश आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed