फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Principal removed on charges of irregularities

Mirzapur News: अनियमितता के आरोप में प्राचार्य को हटाया

Sun, 02 Mar 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Principal removed on charges of irregularities
मड़िहान। देवरी कला स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में अनियमितता और छात्राओं के साथ भेदभाव के आरोप में प्राचार्य को पद से हटा दिया गया है। स्वाति सिंह को प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया। माना जा रहा है कि राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात के निरीक्षण में मिलीं जानकारियों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने 21 जनवरी 2025 को विद्यालय का निरीक्षण किया था। उस समय यह आरोप लगाया गया था कि छात्राओं को सही से खान-पान नहीं दिया जाता है और उन्हें तीन-तीन साल से ड्रेस नहीं मिली है। विद्यालय में अभिभावकों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। छात्राओं को खेलकूद की सामग्री नहीं दी जाती है। शिक्षिकाओं के स्टाफ रूम में कुर्सी की जगह बिस्तर लगाए गए हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने बताया कि छात्राओं की समस्याएं अति गंभीर हैं। जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। वहीं, इस मामले में प्रशासन ने प्राचार्य ऋचा पांडेय को पद से हटा दिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राचार्य को हटा दिया गया है। दूसरी शिक्षिका स्वाती सिंह को प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed