फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prince of Bhatevra became the mayor of Beligauri city of London there was an atmosphere of excitement in the

Mirzapur News: लंदन के वेलिंगबरो शहर के मेयर बने भटेवरा के राजकुमार, गांव में उत्साह का माहौल, घर पर लगा तांता

Wed, 14 May 2025 09:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 14 May 2025 09:52 PM IST
सार

मिर्जापुर के भटेरवा गांव के रहने वाले राजकुमार मिश्र लंदन के वेलिंगबरो शहर के मेयर बने तो पूरा गांव उत्साह से झूम उठा। जानकारी के अनुसार, पिछले छह साल से ये अपनी पत्नी के साथ लंदन में रह रहे हैं और ये और इनकी अर्धांगिनी दोनो इंजीनियर हैं।

विज्ञापन
Prince of Bhatevra became the mayor of Beligauri city of London there was an atmosphere of excitement in the
लंदन में मेयर पद पर आसीन राजकुमार मिश्र। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी मुन्ना लाल मिश्र के बेटे राजकुमार मिश्र लंदन के वेलिंगबरो शहर के मेयर चुने गए हैं। इससे उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। भटेवरा निवासी राजकुमार मिश्र और उनकी पत्नी अभिषेकता मिश्रा इंजीनियर हैं। पिछले छह साल से दोनों लंदन के वेलिंगबरो शहर में रहते हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से अकोढी गांव के निवासी उनके परिजन कई वर्षों से भटेवरा में घर बनाकर रह रहे हैं। मंगलवार को राजकुमार को वेलिंगबरो शहर में मेयर पद की शपथ दिलाई गई। उनकी मां चंद्रकली मिश्रा और पिता मुन्ना लाल मिश्र बेटे की उपलब्धि से काफी खुश हैं।
विज्ञापन


उनके भाई रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि हम लोग नौ भाई हैं, जिसमें राजकुमार छठे नंबर के हैं। दो भाई डाॅक्टर, दो अधिवक्ता, एक भाई प्रधानाचार्य और एक कृषि विशेषज्ञ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed