{"_id":"5ea30f298ebc3e9045438e43","slug":"prime-minister-launched-e-gram-swaraj-web-application-mirzapur-news-vns521833087","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने ई-ग्राम स्वराज वेब एप्लीकेशन किया लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने ई-ग्राम स्वराज वेब एप्लीकेशन किया लांच
विज्ञापन
लालगंज के तुर्कहा गांव में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते लोग।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश भर के ग्राम प्रधानों को लाइव प्रसारण के माध्यम से संबोधित किया गया। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सभी ग्राम पंचायतों में टेलीविजन के माध्यम से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए ग्राम प्रधानों व नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री के विचार को सुना गया।
जिले के अधिकांश विकास खंडों के ग्राम पंचायतों में सुबह से ग्राम प्रधानों की ओर से टेलीविजन पर संबोधन की प्रतिक्षा की जा रही थी। कहीं-कहीं बिजली के अभाव में लोग मायूस दिखे। प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से ई-ग्राम स्वराज वेब एप्लीकेशन को लांच किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा ग्रामीणों को आत्म निर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से स्वामित्व योजना की शुरुआत भी की गई। इसके तहत पारदर्शिता के लिए एक-एक व्यक्ति की संपत्तियों का ड्रोन के माध्यम से मैपिंग कराए जाने की व्यवस्था है। सीधा प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के चुनिंदा ग्राम प्रधानों से कोविड-19 के तहत लॉकडाउन अवधि में उनकी ओर से किए गए सकारात्मक प्रयासों की जानकारी भी प्राप्त किया।
सीधे प्रसारण को अधिकारियों ने भी देखा
मिर्जापुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देश भर के ग्राम प्रधानों को सीधा प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को अधिकारियों ने भी देखा। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, सीडीओ अविनाश सिंह अंत समय तक डटे रहे। सोशल डिस्टेसिंग के तहत उप निदेशक पंचायत एके शाही, परियोजना निदेशक ऋषिमुनी उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री की बात सुनते अधिकारी व प्रधान प्रतिनिधि।- फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन