फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Preparations underway to install idols in pandals

Mirzapur News: पांडालों में प्रतिमा बैठाने की चल रही तैयारी

Sat, 27 Sep 2025 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to install idols in pandals
छानबे क्षेत्र के बबुरा गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा, संवाद
मिर्जापुर। शहर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हुई तो कई स्थानों पर पांडालों में तैयारी चलती रही। कई स्थान पर नवरात्र के पहले दिन से ही माता रानी की मूर्ति की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है। जहां सुबह शाम आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं माता रानी के जयकारे से पांडाल व गलियां गुंजायमान हो रही हैं।
विज्ञापन

सीखड़ : नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम मगरहा, सोनवर्षा, सीखड़, खैरा सहित आसपास के गांवों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां के जयकारों से गलियां गुंजायमान हैं। भक्तगण पूरे श्रद्धा भाव से प्रतिदिन माता रानी की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन व दुर्गा चालीसा का पाठ कर रहे हैं। कलवारी : मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी बाजार में शुक्रवार को लालगंज रोड मंझारी में सुरेंद्र कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में मां दुर्गा की प्रतिमा बैठायी गई। जुड़िया रोड पर अरविंद सिंह व कामेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में मां दुर्गा का प्रतिमा स्थापित किया गया। कलवारी के बंगला रोड पर रामचंदर सिंह पटेल के नेतृत्व में मां दुर्गा का प्रतिमा स्थापित की गई।वहीं बैदौली में शिवपूजन मौर्य व पंकज पाठक के नेतृत्व में मां दुर्गा की प्रतिमा बैठायी गई। बड़े ही उत्साहपूर्वक धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा का प्रीतमा स्थापित की गई। मां दुर्गा की मूर्ति बैठने के बाद विधि विधान के साथ पूजा पाठ भक्तों ने किया।
विज्ञापन

जिगना : छानबे क्षेत्र के अकोढ़ी, बबुरा, तिलई मौआर, थानी पट्टी, जोपा, गैपुरा, खैरा, जिगना व भीहषणा में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना किया गया है। सुबह और शाम मां के आरती के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पांडाल में माता रानी के जयकारे के साथ गुंजायमान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed